100+ Motivational Quotes for Success in Hindi– Success Quotes with Images

जब भी मैने जिंदगी में थका हारा महसूस किया या मुश्किलों ने मुझे अपनी सफलता को पाने से रोकना चाहा, एक चीज थी जिसने मेरी हमेशा मदद की – सक्सेस मोटिवेशनल कोट्स। भले ही यह देखने में एक छोटी चीज लगें लेकिन इससे मिली सीख हमे अंदर से हिला देती है। ये मोटिवेशन धीरे-धीरे हमारी सोच बदलते हैं, और सोच बदलते ही ज़िंदगी की दिशा बदलने लगती है।

इसी भावना के साथ कि यह कठिन समय में आपको भी आपकी सफलता के लिए प्रेरित करेगा, हमने इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है Motivational Quotes for Success in Hindi और Best Success Quotes का संग्रह, जो आपको दोबारा खड़े होने, मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा देंगे।

Table of Contents:

सफलता क्या है और यह उद्धरण कैसे आपकी मदद करेंगे

सफलता हर किसी की ज़िंदगी में अलग-अलग मतलब रखती है। किसी के लिए यह अपना नाम और पहचान बनाना है, तो किसी के लिए अपने सपनों को पूरा करना ही सफलता है। किसी के लिए सफलता अच्छी नौकरी पाना है या अपना बिज़नेस खड़ा करना, तो किसी के लिए आत्म-संतुष्टि और शांति है। लेकिन यह एक बात तो सबके लिए सही है – सफलता उन्हीं को मिलती है जो खुद पर विश्वास करना सीख लेते हैं‘ क्यूकि सफलता तक पहुँचने का रास्ता आसान नहीं होता। इस रास्ते में थकान, असफलता, डर और संदेह बार-बार सामने आते हैं।

ऐसे समय में कुछ शब्द, कुछ पंक्तियाँ और कुछ विचार हमें फिर से खड़ा कर देते हैं। यही वजह है कि इस पोस्ट में हमने कुछ बेस्ट सक्सेस मोटिवेशनल कोट्स का लिस्ट दिया है। ये सभी Quotes केवल पढ़ने के लिए नहीं हैं, बल्कि रोज़ की ज़िंदगी में अपनाने के लिए हैं। उम्मीद है कि इनमें से कोई न कोई विचार आज आपके दिल को छूयेगा और आपको अपने सपनों के और करीब ले जाएगा। इस पोस्ट में Short Success Quotes, Deep Quotes अर्थ सहित, सक्सेस के लिए Famous People Quotes और Success Tips शामिल हैं, ताकि आप सिर्फ प्रेरित ही न हों, बल्कि Action लेने के लिए भी तैयार हो जाएँ।

अगर आप इन्हे रोज पढ़ेंगे तो ये कोट्स –

  • आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे
  • नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलेंगे
  • मुश्किल समय में हार न मानने की ताकत देंगे
  • और आपको आपके लक्ष्य की याद दिलाते रहेंगे

अगर आप अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और हर दिन खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह संग्रह आपके लिए ही है।

अगर आपकी जिंदगी इस समय संघर्षो से गुजर रही है तो आप संघर्ष के समय में मोटीवेट करने वाली हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते है – 37 Best Struggle Motivational Quotes in Hindi | Difficult Time Quotes

ये सभी कोट्स अनुभव, प्रसिद्ध व्यक्तियों के विचारों और practical life principles पर आधारित हैं, जिन्हें लाखों लोग अपनाकर अपने जीवन में सफलता पा चुके हैं।

शार्ट सक्सेस कोट्स: Short Motivational Quotes for Success in Hindi

(खुद को मोटीवेट करने के अलावा Instagram, Whatsapp पर स्टेटस, स्टोरी लगाने के लिए भी बेस्ट)

Short Motivational Quotes for Success in Hindi
  • कौन कहता है कामयाबी किस्मत तय करती है, इरादों में दम हो तो मंजिले भी झुका करती है।
  • सफलता कभी अमीरी गरीबी नहीं देखती वो तो सिर्फ मेहनत देखती है।
  • सफलता इश्क से नहीं, रिस्क से मिलती है।
  • सफलता किसी एक बड़े कदम से नहीं, रोज के छोटे-छोटे प्रयासों से मिलती है।
  • कठिन रास्ते ही आपको मजबूत और काबिल बनाते हैं।
  • सही आदतें ही एक दिन महान लक्ष्य दिलाती हैं।
  • विजेता वही है जो कठिनाई देखकर रुके नहीं बल्कि अपनी स्पीड और बढ़ा दे।
  • लक्ष्य साफ़ हो तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं।
  • सफलता मेहनत करने वालों के कदम चूमती है।
  • डर वही पनपता है, जहां तैयारी नहीं होती।
  • जो मुश्किलों से लड़ता है, एक दिन वही इतिहास रचता है।
  • कठिन रास्ते ही महान सफलता तक ले जाते हैं।
  • जो आज संघर्ष करता है, वही कल चमकता है।
  • सफलता का रास्ता मेहनत से होकर गुजरता है।
  • स्किल तभी निखरता है, जब अभ्यास निरंतर हो।
  • कोशिश…दमदार होनी चाहिए. वक्त और किस्मत…दोनों बदलते हैं!
  • कामयाबी हाथों की लकीरों में नहीं, मेहनत के पसीने से मिलती है।
  • कठिन रास्ते अक्सर…खूबसूरत मंज़िलों की और ले जाते है।
  • ऐसी कोई मंजिल नहीं जहाँ पहुँचने का कोई रास्ता ना हों। |
  • इंसान सफल तब होता है, जब वो दुनिया को नहीं बल्कि खुद को बदलना शुरू ‘कर देता है।।
  • कामयाबी सुबह के जैसी होती है मांगने पर नहीं जागने पर ही मिलती है!
  • सफल वही होते हैं, जो सपने देखना शुरू करते हैं।
  • हारते तुम नहीं हो, हारती तुम्हारी सोच है, सोच बदलों भविष्य भी बदलने लगेगा |
  • आप जहां कुछ नहीं कर सकते, वहाँ एक चीज़ जरूर करें कोथिश।
  • अगर मेहनत आदत बन जाए, तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है।
  • सिर्फ एक इंसान ही आपको आगे लेकर जाएगा और वो हैं आप खुद।

Best 10 Short Success Quotes in Hindi (मीनिंग और हिंगलिश वर्जन के साथ)

1) “हार मत मानो, शुरुआत हमेशा कठिन होती है।”

Hinglish: Haar mat maano, shuruaat hamesha kathin hoti hai.
Meaning: हर बड़ी सफलता से पहले संघर्ष होता है, इसलिए रुके बिना आगे बढ़ते रहें।

Short Success Quotes in Hindi

2) “सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए आप मेहनत करते हैं।”

Hinglish: Sapne wahi sach hote hain, jinke liye aap mehnat karte hain.
Meaning: सिर्फ सोचने से नहीं, लगातार प्रयास से ही सपने पूरे होते हैं।

motivational quotes in hindi for success

3) “आज का संघर्ष ही कल की जीत है।”

Hinglish: Aaj ka sangharsh hi kal ki jeet hai.
Meaning: जो मुश्किलें आज हैं, वही भविष्य की सफलता की नींव बनती हैं।

motivational quotes for success in hindi

4) “खुद पर भरोसा ही सफलता की पहली सीढ़ी है।”

Hinglish: Khud par bharosa hi safalta ki pehli seedhi hai.
Meaning: जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो रास्ते अपने आप बनते हैं।

motivational quotes in hindi for success for students

5) “रुकना नहीं है, चाहे हालात कैसे भी हों।”

Hinglish: Rukna nahi hai, chahe haalat kaise bhi hon.
Meaning: निरंतर प्रयास ही आपको मंज़िल तक पहुँचाता है।

success quotes in hindi

6) “सोच बड़ी रखो, मेहनत उससे भी बड़ी करो।”

Hinglish: Soch badi rakho, mehnat usse bhi badi karo.
Meaning: बड़े लक्ष्य पाने के लिए सोच और मेहनत दोनों बड़े होने चाहिए।

success quotes in hindi

7) “जो गिरकर संभलता है, वही असली विजेता होता है।”

Hinglish: Jo girkar sambhalta hai, wahi asli vijeta hota hai.
Meaning: असफलता के बाद उठने वाला व्यक्ति ही सच्ची सफलता पाता है।

life success quotes in hindi

8) “हर दिन खुद को बेहतर बनाओ।”

Hinglish: Har din khud ko behtar banao.
Meaning: छोटी-छोटी सुधार की आदत बड़ी सफलता दिलाती है।


9) “सफलता बहाने नहीं, मेहनत मांगती है।”

Hinglish: Safalta bahaane nahi, mehnat maangti hai.
Meaning: बहानों को छोड़कर काम करने से ही आगे बढ़ा जा सकता है।


10) “आज की मेहनत, कल की पहचान है।”

Hinglish: Aaj ki mehnat, kal ki pehchaan hai.
Meaning: जो आप आज करते हैं, वही आपका भविष्य तय करता है।


Long Success Motivational Quotes with Meaning

कुछ उद्धरण ऐसे होते हैं जो सिर्फ प्रेरणा नहीं देते, बल्कि हमारे सोचने का तरीका बदल देते हैं। ये लंबे सक्सेस मोटिवेशनल कोट्स आपको गहराई से समझाएंगे कि सफलता केवल मंज़िल नहीं, बल्कि एक निरंतर यात्रा है।

1) “सफलता कोई चमत्कार नहीं है, यह हर दिन किए गए छोटे-छोटे प्रयासों का परिणाम होती है।”

Meaning:
लोग अक्सर सोचते हैं कि सफल लोग अचानक आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन सच यह है कि वे रोज़ अपने लक्ष्य के लिए थोड़ा-थोड़ा काम करते हैं। अगर आप रोज़ खुद को बेहतर बनाते रहेंगे, तो समय के साथ बड़ा बदलाव अपने आप दिखने लगेगा।

Apply in Life:
हर दिन अपने लक्ष्य से जुड़ा कम से कम एक छोटा काम तय करें और उसे बिना टाले पूरा करें।

success self motivation motivational quotes in hindi​

2) “जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे, दुनिया भी आप पर विश्वास नहीं करेगी।”

Meaning:
सफलता की शुरुआत बाहर से नहीं, अंदर से होती है। आपका आत्मविश्वास ही दूसरों को यह बताता है कि आप अपने सपनों के लिए कितने गंभीर हैं।

Apply in Life:
अपने आप से रोज़ एक सकारात्मक वाक्य बोलें: “मैं कर सकता हूँ और मैं करूँगा।”

best success quotes in hindi​

3) “मुश्किल रास्ते अक्सर खूबसूरत मंज़िलों तक ले जाते हैं।”

Meaning:
अगर आपका सफर कठिन है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत रास्ते पर हैं। बल्कि यह संकेत है कि आप किसी बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहे हैं।

Apply in Life:
जब काम मुश्किल लगे, तब रुकने के बजाय खुद से पूछें: मैं इससे क्या सीख सकता हूँ?

success quotes in hindi for students​

4) “जो व्यक्ति अपने डर पर जीत हासिल कर लेता है, वही जीवन में सबसे बड़ी जीत हासिल करता है।”

Meaning:
डर हमें रोकता है, लेकिन जब हम उसका सामना करते हैं, तब हमें अपनी असली ताकत का एहसास होता है।

Apply in Life:
हर हफ्ते एक ऐसा काम करें जिससे आप डरते हैं, चाहे वह छोटा ही क्यों न हो।

motivational quotes in hindi for success

5) “सपनों और हकीकत के बीच का पुल मेहनत से बनता है।”

Meaning:
सिर्फ सपना देखना काफी नहीं है, उसे सच करने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है।

Apply in Life:
अपने सपने को लिखें और उसके लिए daily to-do list बनाएं।

motivational quotes in hindi for success

6) “हर असफलता आपको कुछ सिखाने आती है, अगर आप सीखने के लिए तैयार हों।”

Meaning:
असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सुधार का अवसर होती है। सफल लोग वही होते हैं जो हर गिरावट से सबक लेते हैं।

Apply in Life:
गलती होने पर खुद को दोष देने की जगह कारण लिखें और सुधार की योजना बनाएं।

motivational quotes in hindi for success

7) “जो आज खुद पर काम करता है, वह कल दूसरों के लिए मिसाल बनता है।”

Meaning:
आज की मेहनत ही भविष्य की पहचान बनती है। खुद को बेहतर बनाने की आदत आपको दूसरों से अलग बनाती है।

Apply in Life:
हर दिन कोई एक skill सीखने में 30 मिनट दें।

motivational quotes for success in hindi

8) “सफलता का रास्ता धैर्य, अनुशासन और निरंतरता से होकर गुजरता है।”

Meaning:
अगर आप रोज़ अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती।

Apply in Life:
एक fixed समय तय करें जब आप रोज़ अपने लक्ष्य पर काम करेंगे।

best success quotes in hindi​

9) “बड़ी सोच रखने वाले लोग कभी छोटे बहाने नहीं बनाते।”

Meaning:
सफल लोग समस्याओं में भी समाधान ढूंढते हैं, जबकि असफल लोग सिर्फ बहाने ढूंढते रहते हैं।

Apply in Life:
जब मन बहाना बनाए, तब खुद से पूछें: मैं इसे कैसे कर सकता हूँ?


10) “जब आप हार मानने का सोचते हैं, तब याद रखें कि आपने शुरुआत क्यों की थी।”

Meaning:
अपने लक्ष्य और उद्देश्य को याद करना आपको दोबारा खड़े होने की ताकत देता है।

Apply in Life:
अपने लक्ष्य का कारण लिखकर मोबाइल वॉलपेपर बना लें।


5 Success Hindi Quotes (कॉपी और शेयर करने योग्य, मीनिंग और अप्लीकेशन के साथ)

11) “खुद की तुलना दूसरों से नहीं, बल्कि अपने बीते हुए कल से करें।”

Meaning:
अगर आप हर दिन थोड़ा बेहतर बन रहे हैं, तो आप सही दिशा में हैं।

Apply in Life:
हर रात लिखें कि आज आपने क्या नया सीखा।


12) “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लेकिन सही दिशा ज़रूर होती है।”

Meaning:
तेज़ रास्ते ढूंढने के बजाय सही रास्ते पर चलना ज्यादा जरूरी है।

Apply in Life:
किसी experienced व्यक्ति से guidance लें।


13) “आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं।”

Meaning:
मुश्किल समय में खुद पर भरोसा रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

Apply in Life:
बीते समय की अपनी एक जीत याद करें।


14) “जो व्यक्ति खुद को संभालना सीख लेता है, वह हालात को भी संभाल लेता है।”

Meaning:
आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच सफलता की मजबूत नींव होती है।

Apply in Life:
गुस्से में प्रतिक्रिया देने से पहले 10 सेकंड रुकें।


15) “आज किया गया सही फैसला आने वाले कल को बेहतर बना देता है।”

Meaning:
छोटे-छोटे सही निर्णय मिलकर बड़े और शानदार भविष्य की नींव रखते हैं।

Apply in Life:
हर दिन एक ऐसा फैसला लें जो आपके भविष्य को मजबूत करे।


Category-wise Success Quotes (Motivational Quotes for Success in Hindi)

हर व्यक्ति की ज़िंदगी की ज़रूरत अलग होती है — कोई पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहता है, कोई बिज़नेस में, कोई करियर में, तो कोई अपने दिन की अच्छी शुरुआत करना चाहता है। इसी कारण यहाँ सफलता से जुड़े कोट्स को अलग-अलग श्रेणियों में बाँटा गया है।

Hindi Success Quotes For Students (छात्रों के लिए सफलता कोट्स)

1) “लक्ष्य रखने वाले लोग सफल होते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे कहाँ जा रहे हैं।” – अर्ल नाइटिंगेल

(जब मंज़िल साफ होती है, तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं।)

Goal Setting Quotes in Hindi For Student

2) “असफलता तुम्हे कभी छू भी नहीं सकती अगर सफलता पाने की तुम्हारी ‘इच्छाशक्ति’ मजबूत है।”

(तुम्हारी सोच ही तय करती है कि तुम हारोगे या इतिहास रचोगे।)

3) “चुनौतियों से तू क्यों डरता है, उनका सामना करना सीख, क्यूकि चुनौतियां ही तुझे, तेरे महान सफलता के लिए तैयार करेगी।”

(बड़े लक्ष्य पाने के लिए बड़ी मेहनत जरूरी है।)

4) “ख़ामोशी से बस तू मेहनत करता जा, अगर तेरी काबिलियत में दम है तो तेरी कामयाबी ही काफी है, दुनिया में शोर मचाने के लिए।”

(सच्ची मेहनत को सफाई देने की ज़रूरत नहीं होती, इसका परिणाम ही एक दिन बोलता हैं।)

5) “सफलता ‘कभी गलती न करने में’ नहीं है, बल्कि एक ही गलती को दोबारा न दोहराने में है।” – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

(जो अपनी गलतियों से सीख जाता है, वही भविष्य बदल देता है।)

👉 स्टूडेंट के लिए और मोटिवेशनल कोट्स यहाँ से पढ़े100+ Best Motivational Quotes in Hindi for Students | स्टूडेंट मोटिवेशन

For Entrepreneurs / Startup Founders (उद्यमियों के लिए सफलता कोट्स)

1) “जो जोखिम नहीं लेता, वह बड़ा नहीं बनता।”

Meaning: बिज़नेस में आगे बढ़ने के लिए साहस जरूरी है।

2) “समस्या ही नए अवसर की शुरुआत होती है।”

Meaning: हर परेशानी में बिज़नेस आइडिया छिपा होता है।

3) “छोटी शुरुआत भी बड़े साम्राज्य की नींव हो सकती है।”

Meaning: शुरुआत छोटी हो सकती है, सोच बड़ी होनी चाहिए।

4) “ग्राहक की संतुष्टि ही असली सफलता है।”

Meaning: खुश ग्राहक बिज़नेस को आगे बढ़ाते हैं।

5) “लगातार सीखना ही उद्यमी की असली ताकत है।”

Meaning: सीखने वाला ही बाजार में टिकता है।

For Professionals / Career Growth (करियर ग्रोथ के लिए सफलता कोट्स)

1) “ईमानदारी और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।”

(सही तरीके से किया गया काम हमेशा फल देता है।)

2) “किस्मत हमारे हाथों में नहीं होती लेकिन मेहनत हमारे हाथों में होती हैं और मेहनत से ही किस्मत बनती हैं।”

(मेहनत ही वह चाबी है, जो किस्मत का ताला खोलती है।)

3) “किस्मत जैसी कोई चीज नहीं होती, इसे हम बनाते हैं, अपनी मेहनत से, अपनी लगन से, अपनी जुनून से।”

(जो अपनी मेहनत पर भरोसा करता है, वही अपनी किस्मत खुद लिखता है।)

4) “जिम्मेदारी लेने वाला ही आगे बढ़ता है।”

(सफलता उन्हें मिलती है जो बहाने नहीं, जिम्मेदारी को चुनते हैं।)

5) “हर दिन कुछ नया सीखो।

(हर दिन सीखना, आपको बड़ी सफलता के करीब ले जाता है।)

For Morning Motivation (सुबह की प्रेरणा के लिए सफलता कोट्स)

1) “हर सुबह एक नया अवसर लेकर आती है।”

(आज आप कल से बेहतर कर सकते हैं।)

2) “आज का दिन ही सर्वोत्तम अवसर है।”

(खुद पर विश्वास रखकर आज की शुरुआत करें।)

3) “उठो, जागो और अपने लक्ष्य पर लग जाओ।”

(एक्शन ही सफलता की कुंजी है।)

4) “आज की सही शुरुआत, दिन को शानदार बना देती है।”

(सुबह की सोच पूरे दिन को प्रभावित करती है।)

5) “मुस्कान के साथ दिन की शुरुआत करो।”

(सकारात्मक सोच हमारी ऊर्जा बढ़ा देती है।)

Success Quotes by Famous Indians

भारत ने दुनिया को ऐसे महान विचारक और नेता दिए हैं, जिनके शब्द आज भी करोड़ों लोगों को सही दिशा दिखा रहे हैं। इन महान व्यक्तियों के विचार सिर्फ प्रेरणादायक नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाले मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।

सफलता पर संदीप माहेश्वरी के विचार:

संदीप महेश्वरी आज के समय के सबसे लोकप्रिय भारतीय मोटिवेशनल स्पीकर्स और सफल उद्यमियों में से एक हैं। उनके विचार सरल होते हैं, लेकिन सीधे दिल और दिमाग पर असर करते हैं। वे युवाओं को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सही दिशा में एक्शन लेने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए यहां पर उनके कुछ कोट्स हमने नीचे दिए है, जो आपको भी सफलता के लिए प्रेरित करेंगे।

sandeep maheshwari success quote in hindi

1) “अगर आप कुछ भी सोच सकते है तो आप कुछ भी कर सकते है।”

Context:
यह कथन बताता है कि सीखने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है। सीमाएँ केवल हमारे दिमाग में होती हैं।

Source:
Sandeep Maheshwari – Motivational Speeches & Seminars


2) “हमेशा आगे बढ़ते रहिये, आप ही भविष्य है।”

Context:
यह उद्धरण हमें याद दिलाता है कि रुकना विकल्प नहीं है। निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है।

Source:
Sandeep Maheshwari – YouTube Sessions & Talks


3) “सही दिशा में लिया गया एक्शन ही सफलता है।”

Context:
सिर्फ सोचने से कुछ नहीं बदलता। सही दिशा में लिया गया एक्शन ही सफलता को जन्म देता है।

Source:
Sandeep Maheshwari – Public Talks & Interviews

👉 English में संदीप माहेश्वरी जी के और कोट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे: 140 Life-Changing Sandeep Maheshwari Quotes on Success, Life, & Mindset


सफलता पर Swami Vivekananda के विचार:

स्वामी विवेकानंद का मानना था कि इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसका आत्मविश्वास और चरित्र होता है। उनके विचार युवाओं में ऊर्जा, साहस और आत्म-विश्वास भरते हैं।

1) “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।”

Context:
यह कथन स्वामी विवेकानंद के सबसे प्रसिद्ध विचारों में से एक है, जो युवाओं को निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प की सीख देता है।

Source:
Swami Vivekananda – Complete Works of Swami Vivekananda


2) “एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो।”

Context:
यह उद्धरण फोकस और एकाग्रता की शक्ति को दर्शाता है।

Source:
Swami Vivekananda – Lectures & Writings

👉 स्वामी विवेकानंद जी के और कोट्स पढ़ने के लिए क्लिक करे: 100+ Famous Swami Vivekananda Quotes in Hindi


Dr. A. P. J. Abdul Kalam के सक्सेस कोट्स:

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने हमे बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करना सिखाया है:

1) “सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।”

Context:
यह कथन बताता है कि सच्चे सपने वही होते हैं जो इंसान को लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करें।

Source:
Dr. APJ Abdul Kalam – Wings of Fire


2) “उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है, कोई एक घटना नहीं।”

Context:
सफलता एक दिन में नहीं मिलती, यह रोज़ की आदतों से बनती है।

Source:
Dr. APJ Abdul Kalam – Speeches & Books

👉 अब्दुल कलाम जी के और कोट्स पढ़ने के लिए क्लिक करे: 50+ Best अब्दुल कलाम के विचार


चाणक्य सक्सेस कोट्स:

आचार्य चाणक्य नीति, रणनीति और जीवन प्रबंधन के महान आचार्य थे। उनके नीति कोट्स आज भी हमे प्रेरणा देते है:

1) “शिक्षा सबसे अच्छा मित्र है, शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है।”

Context:
ज्ञान ही व्यक्ति को समाज में ऊँचा स्थान दिलाता है।

Source:
Chanakya Niti


2) “कार्य प्रारंभ करने से पहले स्वयं से पूछो – क्यों, क्या और कैसे।”

Context:
यह विचार सही योजना बनाने की सीख देता है।

Source:
Chanakya Niti


महात्मा गाँधी जी के सक्सेस लाइन:

महात्मा गांधी के विचार सादगी, सत्य और आत्मबल की ताकत दिखाते हैं:

1) “आप वही परिवर्तन बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”

Context:
बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से होती है।

Source:
Mahatma Gandhi – Collected Works


2) “कमज़ोर कभी क्षमा नहीं कर सकता, क्षमा करना शक्तिशाली की निशानी है।”

Context:
सच्ची ताकत मन की मजबूती में होती है।

Source:
Mahatma Gandhi – Speeches

👉 इनके और कोट्स यहाँ से पढ़े: 80+ Famous Mahatma Gandhi Quotes in hindi | महात्मा गाँधी के अनमोल विचार


शिव खेड़ा जी सक्सेस विचार:

शिव खेड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जिनकी किताब You Can Win लाखों लोगों को सकारात्मक सोच और एक्शन लेने की प्रेरणा देती है। उनके विचार सफलता को व्यवहारिक नजरिए से समझाते हैं।


1) “विजेता अलग काम नहीं करते, वे काम करने का तरीका अलग रखते हैं।”

Context:
यह उद्धरण बताता है कि सफलता का रहस्य किसी जादू में नहीं, बल्कि सही तरीके से काम करने में छिपा है।

Source:
Shiv Khera – You Can Win


2) “सकारात्मक सोच के साथ किया गया सकारात्मक कार्य ही सफलता दिलाता है।”

Context:
जब सही सोच और सही एक्शन साथ मिलते हैं, तभी असली बदलाव आता है।

Source:
Shiv Khera – You Can Win


3) “Vision रखें, क्योंकि यही Invisible को देखने की क्षमता है; और जो Invisible को देख सकता है, वही असंभव को संभव बना सकता है।”

Context:
बड़े सपने और स्पष्ट विज़न ही बड़ी सफलता की नींव रखते हैं।

Source:
Shiv Khera – You Can Win


👉 इन सभी फेमस लोगो का विकिपीडिआ पेज पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे:

[संदीप माहेश्वरी(Wikita) , स्वामी विवेकानंद, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, चाणक्य, महात्मा गाँधी, शिव खेड़ा]

Success Quotes by Global Leaders हिंदी अनुवाद + मूल स्रोत लिंक

दुनिया के महान नेताओं, वैज्ञानिकों और विचारकों के शब्द सीमाओं से परे होते हैं। उनके विचार आज भी हमें सफल होने के लिए मेहनत, धैर्य और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नीचे हमने बारी बारी से कुछ फेमस लोगो के फेमस कथन, उनका नाम के बाद लिखा है:

motivational quote in hindi for students success

अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 1. “Try not to become a person of success, but rather try to become a person of value.”

Hindi Translation:
सिर्फ सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो, बल्कि मूल्यवान इंसान बनने की कोशिश करो।

Context:
यह कथन बताता है कि असली सफलता चरित्र और मूल्यों से आती है।

Source:
Albert Einstein – Letters & Writings


Quote 2. “In the middle of difficulty lies opportunity.”

Hindi Translation:
कठिनाइयों के बीच ही अवसर छिपा होता है।

Context:
हर समस्या अपने साथ एक नया अवसर लेकर आती है।

Source:
Albert Einstein – Speeches & Essays


Quote 3. “Life is like riding a bicycle. To keep your balance, you must keep moving.”

Hindi Translation:
ज़िंदगी साइकिल चलाने जैसी है, संतुलन बनाए रखने के लिए चलते रहना जरूरी है।

Context:
रुकना असंतुलन लाता है, आगे बढ़ना स्थिरता देता है।

Source:
Albert Einstein – Letters to Son (1930)


अब्राहम लिंकन

Quote 1. “Always bear in mind that your own resolution to succeed is more important than any other.”

Hindi Translation:
याद रखिए, सफल होने का आपका अपना संकल्प किसी भी और चीज़ से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Context:
सफलता की नींव मजबूत इरादों से पड़ती है।

Source:
Abraham Lincoln – Speeches & Writings


Quote 2. “I am a slow walker, but I never walk back.”

Hindi Translation:
मैं धीरे चलता हूँ, लेकिन कभी पीछे नहीं हटता।

Context:
गति से ज्यादा जरूरी है निरंतरता।

Source:
Abraham Lincoln – Letters


Quote 3. “You cannot escape the responsibility of tomorrow by evading it today.”

Hindi Translation:
आज जिम्मेदारी से बचकर आप कल से नहीं बच सकते।

Context:
टालमटोल भविष्य को कमजोर बनाता है।

Source:
Abraham Lincoln – Addresses

👉 English में अब्राहम लिंकन के और कोट्स यहां पढ़े: 31 Best Abraham Lincoln Quotes to always keep you motivated


स्टीव जॉब्स

Quote 1. “The only way to do great work is to love what you do.”

Hindi Translation:
महान काम करने का एकमात्र तरीका है कि आप अपने काम से प्यार करें।

Context:
जब जुनून होता है, तब उत्कृष्टता अपने आप आती है।

Source:
Steve Jobs – Stanford Commencement Speech (2005)


Quote 2. “Your time is limited, so don’t waste it living someone else’s life.”

Hindi Translation:
आपका समय सीमित है, इसलिए किसी और की ज़िंदगी जीने में इसे बर्बाद मत करें।

Context:
खुद के सपनों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

Source:
Steve Jobs – Stanford Speech


Quote 3. “Stay hungry, stay foolish.”

Hindi Translation:
हमेशा सीखने के लिए भूखे रहो, और नए प्रयोग करने का साहस रखो।

Context:
जिज्ञासा और साहस ही नवाचार की जड़ हैं।

Source:
Steve Jobs – Stanford Speech


नेल्सन मंडेला

Quote 1. “It always seems impossible until it’s done.”

Hindi Translation:
जब तक कोई काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह असंभव लगता है।

Context:
विश्वास और धैर्य असंभव को संभव बनाते हैं।

Source:
Nelson Mandela – Speeches


Quote 2. “Do not judge me by my success, judge me by how many times I fell down and got back up again.”

Hindi Translation:
मुझे मेरी सफलता से नहीं, बल्कि इस बात से आंकिए कि मैं कितनी बार गिरा और फिर उठा।

Context:
असली ताकत हार के बाद उठने में है।

Source:
Nelson Mandela – Autobiography


Quote 3. “Education is the most powerful weapon which you can use to change the world.”

Hindi Translation:
शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया बदल सकते हैं।

Context:
ज्ञान ही सबसे बड़ी ताकत है।

Source:
Nelson Mandela – Speeches

👉 English में नेल्सन मंडेला के और कोट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे:


इलॉन मस्क

Quote 1. “When something is important enough, you do it even if the odds are not in your favor.”

Hindi Translation:
जब कोई चीज़ वास्तव में महत्वपूर्ण होती है, तो आप उसे करते हैं, चाहे हालात आपके पक्ष में हों या नहीं।

Context:
यह उद्धरण बताता है कि सच्ची सफलता साहस और दृढ़ निश्चय से मिलती है।

Source:
Elon Musk – Interviews & Public Talks


Quote 2. “Persistence is very important. You should not give up unless you are forced to give up.”

Hindi Translation:
लगातार प्रयास करना बहुत जरूरी है। जब तक मजबूरी न हो, हार नहीं माननी चाहिए।

Context:
निरंतरता ही बड़ी उपलब्धियों की असली कुंजी है।

Source:
Elon Musk – Interviews


Quote 3. “Failure is an option here. If things are not failing, you are not innovating enough.”

Hindi Translation:
यहाँ असफलता भी एक विकल्प है। अगर आप असफल नहीं हो रहे, तो आप पर्याप्त नवाचार नहीं कर रहे।

Context:
गलतियों से सीखना ही नवाचार और सफलता की पहचान है।

Source:
Elon Musk – Business Interviews

👉 English में इलॉन मस्क के और कोट्स यहां पढ़े: Elon Musk Quotes that will Upgrade Your Thinking On Business and Success


मार्क जुकरबर्ग

Quote 1. “The biggest risk is not taking any risk.”

Hindi Translation:
सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम न लेना है।

Context:
सफलता पाने के लिए साहस के साथ कदम उठाना जरूरी है।

Source:
Mark Zuckerberg – Interviews


Quote 2. “Move fast and break things. Unless you are breaking stuff, you are not moving fast enough.”

Hindi Translation:
तेज़ी से आगे बढ़ो और प्रयोग करते रहो। अगर कुछ टूट नहीं रहा, तो आप पर्याप्त तेज़ नहीं बढ़ रहे।

Context:
नवाचार के लिए प्रयोग करना जरूरी है।

Source:
Mark Zuckerberg – Facebook Internal Motto / Talks


Quote 3. “Purpose is what creates true happiness.”

Hindi Translation:
उद्देश्य ही सच्ची खुशी पैदा करता है।

Context:
जब जीवन में उद्देश्य होता है, तो सफलता अपने आप आकर्षित होती है।

Source:
Mark Zuckerberg – Public Speeches

👉 English में मार्क जुकरबर्ग के और कोट्स यहां पढ़े: 34 Inspiring Mark Zuckerberg Quotes you must read


👉 इन सभी फेमस लोगो का विकिपीडिआ पेज पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे:

(अल्बर्ट आइंस्टीन, अब्राहम लिंकन, स्टीव जॉब्स, नेल्सन मंडेला, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग)

Success Quotes in Hindi Images

आज के समय में सिर्फ कोट्स पढ़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें शेयर करना आज का ट्रेंड बन गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने आपके लिए कुछ चुनिंदा Motivational Quotes for Success in Hindi को तैयार किया है, जिन्हें आप आसानी से डाउनलोड करके Instagram, WhatsApp, Facebook और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो हमने इमेज ऊपर भी दिए है, लेकिन यह सेक्शन खासकर इमेज के लिए तैयार किया है।

life changing success quote in hindi
failure to success motivational quote in hindi
success quote in hindi about hard work
inspirational quote in hindi for students success

इन कोट्स को जीवन में अप्लाई कैसे करे:

प्रेरणादायक कोट्स तब तक असर नहीं करते, जब तक हम उन्हें अपनी रोज़ की ज़िंदगी में नहीं अपनाते। इन इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इन Quotes को अपने Habits में बदल पाएंगे।

  1. रोज़ सुबह किसी एक success quote को पढ़ें (दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होगी और focus बढ़ेगा)
  2. रोज़ एक Quote नोटबुक या नोट्स ऐप पर लिखें (लिखने से बात दिमाग में गहराई से बैठती है और consistency बनती है)
  3. पसंदीदा Quote को मोबाइल Wallpaper बना लें या उसे स्टडी टेबल/डेस्क के सामने चिपका दें (बार-बार देखने से motivation बना रहता है)

इन Affirmations को प्रतिदिन फॉलो करे:

नीचे दिए गए Affirmations को रोज़ सुबह या रात को ज़ोर से पढ़ें या मन में दोहराएँ:

  1. मैं खुद पर विश्वास करता/करती हूँ।
  2. मैं हर दिन बेहतर बन रहा/रही हूँ।
  3. मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम हूँ।
  4. मैं मेहनती, अनुशासित और Focused हूँ।
  5. मेरी आज की मेहनत मेरा भविष्य बना रही है।

👉 Tip: इन Affirmations को मोबाइल नोट्स में सेव कर लें या प्रिंट करके पास रखें।

क्या यह पेज पढ़ने के बाद आपका mindset बदल पाएगा?

हाँ, क्योंकि यहाँ दिए गए उद्धरण सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं हैं, बल्कि समझने, अपनाने और जीवन में लागू करने के लिए हैं। जब आप इन पंक्तियों को बार-बार पढ़ेंगे, तो धीरे-धीरे आपकी सोच बदलने लगेगी। आप समस्याओं को डर की नजर से नहीं, बल्कि अवसर की नजर से देखने लगेंगे।

यही छोटा-सा mindset आपको:

  • कभी हार न मानने वाला बनाएगा
  • सिर्फ सपने देखना नहीं उन्हें पूरा करना सिखाएगा
  • आपको साधारण से असाधारण बनने की ओर ले जाएगा

इस पोस्ट के बारे में (How this list was created)

यह पोस्ट सिर्फ इंटरनेट से कॉपी-पेस्ट किया गया कोट्स का संग्रह नहीं है। इस सूची को तैयार करते समय हमने इस बात का खास ध्यान रखा है कि हर कोट अर्थपूर्ण, प्रेरणादायक और व्यवहारिक हो, ताकि आप जैसे मेरे प्यारे Reader जब इसे पढ़े तो अपने अंदर सक्सेस की आग महसूस कर सके।

स्रोत और सत्यापन (Sources & Verification)

इस पोस्ट में शामिल किए गए अधिकांश कोट्स:

  • प्रसिद्ध भारतीय विचारकों और महापुरुषों
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने लेखकों और नेताओं
  • पुस्तकों, भाषणों और विश्वसनीय ऑनलाइन स्रोतों

से लिए गए हैं।

हर कोट को जोड़ने से पहले हमने यह सुनिश्चित किया है कि उसका अर्थ सही हो और संदेश सकारात्मक हो। जहाँ संभव हो, वहाँ उद्धरण के मूल लेखक या स्रोत का उल्लेख भी हमने किया है।


इन्हे भी पढ़े-

  1. संघर्ष मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में
  2. कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान की बाते हिंदी में
  3. जीवन पर गुलज़ार कोट्स और शायरी हिंदी में
  4. जिंदगी की कुछ बेस्ट सच्ची बातें हिंदी में
  5. कुछ बेस्ट फादर कोट्स (पापा कोट्स) हिंदी में
  6. कुछ बेस्ट प्रेरणादायक सुविचार, जो आपकी जिंदगी बदल देंगे

Final Words – अब बारी आपकी है

आपने कितने Quotes पढ़े अब यह जरुरी नहीं, बल्कि सबसे अहम् बात यह है कि आप कौन-सा Quote अपनी ज़िंदगी में अपनाने वाले हैं। क्योंकि असली बदलाव पढ़ने से नहीं, लागू करने से आता है।

हर दिन एक लाइन चुनिए, उसे याद रखिए और उसी के हिसाब से एक छोटा सा काम कीजिए। यही छोटे कदम धीरे-धीरे आपकी आदत बनेंगे, और वही आदत आगे चलकर आपकी पहचान बनेगी।

यह संग्रह इसलिए तैयार किया गया है ताकि जब भी आप थकें, उलझे जाये या रास्ता भटक जाये — तो यहीं आकर खुद को दोबारा याद दिला सकें कि आप रुकने के लिए नहीं, आगे बढ़ने के लिए बने हैं।

हमारा मकसद लोगों तक सकारात्मक सोच पहुँचाना है। अगर एक भी व्यक्ति इन कोट्स से प्रेरित होकर आगे बढ़ता है, तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।

तो आज से शुरुआत कीजिए, खुद के लिए, अपने सपनों के लिए, धन्यवाद!

FAQ

क्या Success Quotes सच में ज़िंदगी में बदलाव ला सकते हैं?

हाँ, अगर आप उन्हें सिर्फ पढ़ने तक सीमित न रखें। जब आप किसी Quote के अर्थ को समझकर उसे अपनी Daily Life में Apply करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी सोच, आदतें और फैसले बदलने लगते हैं। यही बदलाव आगे चलकर बड़ी सफलता की नींव बनता है।

इन Quotes को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कैसे अपनाएं?

रोज़ सुबह एक Quote पढ़ें, उसका Meaning समझें, उस दिन उससे जुड़ा एक छोटा Action लें
उदाहरण: अगर Quote मेहनत पर है, तो उस दिन अपने लक्ष्य के लिए Extra प्रयास करें।

Motivational Quotes पढ़ने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

सुबह उठते ही या रात को सोने से पहले। इन समयों पर दिमाग ज़्यादा शांत होता है, इसलिए Quotes का असर भी ज़्यादा गहरा होता है।

क्या मैं इन Success Quotes को Social Media पर शेयर कर सकता हूँ?

हाँ, बिल्कुल। आप इन Quotes को WhatsApp status, Instagram story, Facebook post या reel में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप खुद भी Motivated रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Motivational Quotes for Success in Hindi क्यों पढ़ने चाहिए?

Motivational Quotes हमें याद दिलाते हैं कि मुश्किल समय हमेशा स्थायी नहीं होता। सही समय पर पढ़ा गया एक अच्छा Quote हमारी सोच बदल सकता है, आत्मविश्वास बढ़ा सकता है और हमें दोबारा मेहनत करने की ताकत देता है।

Spread the love

Written By Sudheer Verma, The Founder

Photo of author

सुधीर वर्मा एक डिजिटल क्रिएटर और मोटिवेशनल कंटेंट राइटर हैं। पिछले कई सालों से ये हिंदी कोट्स, सुविचार, लाइफ मोटिवेशन और फेस्टिवल विशेज पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिख रहे हैं। सुधीर का मकसद है कि लोगों तक पॉजिटिव थॉट्स, मीनिंगफुल कोट्स और रियल-लाइफ इंस्पिरेशन पहुंचाई जाए। उनके द्वारा लिखे गए एक्सप्लेनेशन, मीनिंग और लाइफ-लेसन्स रीडर्स को डीप लेवल पर कनेक्ट करने में मदद करते हैं।
NiceQuote.in पर हर कोट ध्यान से accurate Publish किया जाता है, जिससे रीडर्स को सिर्फ शब्द नहीं बल्कि उनका असली मतलब समझ आए।

Contact: [email protected]

Leave a Comment