यह आर्टिकल ‘महात्मा गांधी जी के विचारों’ (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi) का संग्रह है, जिसमें गांधी जी के ऐसे प्रेरणादायक विचार हैं, जिन्हें अपनाकर बहुत से लोगों ने अपने जीवन में सफलता पाई है।
अगर आप भी इंटरनेट पर “Mahatma Gandhi Thoughts in hindi, Mahatma Gandhi quotes in hindi, Mahatma Gandhi ke Suvichar, Quotes by Mahatma Gandhi in Hindi,” etc को सर्च कर रहे थे तो यहां आपकी तलाश ख़त्म हो जाएगी, क्युकी हमने यहां पर गाँधी जी के Famous विचारो को लिखा है, जो निश्चित रूप से आपकी जिंदगी को बदल के रख देंगे।
महात्मा गाँधी जी का जन्म सन 1869 गुजरात के पोरबंदर नामक जगह पर हुआ था, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजो से आजाद कराया। सत्य और अहिंसा ही अंग्रेजो के विरूद्ध इनके हथियार थे। इनके विचार हमेशा लोगो को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
Mahatma Gandhi Quotes
महात्मा गाँधी जी के सुविचार, आपको हमेशा अच्छे कार्यो के द्वारा जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है और आपके व्यक्तित्व को निखारता है। कुछ Famous Mahatma Gandhi Quotes निचे दिए गए है।
मेरा धर्म, सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन – महात्मा गाँधी

स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।
सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।
पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
किसी राष्ट्र की संस्कृति उसमें रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में बिल्कुल स्पष्ट दिखती है।
वह धार्मिक है, जो दूसरों का दर्द समझता है।
राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।
अपने प्रयोजन में दृढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।
Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

भूल करना मनुष्य का स्वभाव है। अपनी भूल को मंजूर कर लेना और अपने आचरण से दुबारा भूल न होने देना ही सच्ची मर्दानगी है।
जहाँ प्रेम है, वहां ही जीवन है।
आम तौर पर लोग सत्य का स्थूल अर्थ सत्यवादिता ही समझते हैं। लेकिन सत्य वाणी में सत्य के पालन का पूरा समावेश नहीं होता; इसी तरह साधारणतया लोग अहिंसा का स्थूल अर्थ यही करते हैं कि दूसरे जीव को मारना नहीं; किन्तु केवल प्राण न लेने से अहिंसा की साधना पूरी नहीं होती।
हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ। और अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है।
प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
मानवता की महानता मानव होने में नहीं है, बल्कि मानवीय होने में है।
हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
Quotes by Mahatma Gandhi in Hindi
मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है; और वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है।

हमारा कर्म, प्राथमिकताओं को व्यक्त करता है।
मेरा जीवन ही मेरा सन्देश है।
आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों, तभी आपको खुशी मिलेगी।
आप मानवता में विश्वास मत खोइए। मानवता सागर की तरह है; अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।
मैं किसी को भी गंदे पाँव के साथ अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा।
अहिंसा सत्य के समान ही व्यापक होती है। अहिंसा की सिद्धि के बिना सत्य की सिद्धि संभव नहीं। अतएव दूसरी दृष्टि से देखें, तो सत्य अहिंसा की पराकाष्ठा ही है। पूर्ण सत्य और पूर्ण अहिंसा में भेद नहीं, फिर भी समझने की सुविधा के लिए सत्य को सत्य और अहिंसा को साधन माना है।
मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।
शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है।
मेरी अंतरात्मा की आवाज मुझसे कहती है – “तुम्हें सारी दुनिया के विरोध में खड़ा होना है, भले ही तुम अकेले खड़े हो। दुनिया तुम्हें आग्नेय दृष्टि से देखे, पर तुम्हें उनसे आंख मिलाकर खड़े रहना है। डरो मत। अपनी अंतरात्मा की आवाज का भरोसा करो।
आपका अपना अनुभव दूसरों के उपदेशों से बेहतर है।
इन्हे भी पढ़े –
- गौतम बुद्ध के प्रेरणादायक अनमोल वचन
- भगत सिंह के क्रन्तिकारी विचार और नारे
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रन्तिकारी विचार और नारे
- सरदार वल्लभभाई पटेल के अनमोल प्रेरणादायक विचार
Mahatma Gandhi Quotes in Hindi images
जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

अपने कार्य स्वयं करे, किसी दूसरे से कराना पाप के समान है ।
काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है
एक धर्म जो व्यावहारिक मामलों के कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और उन्हें हल करने में कोई मदद नहीं करता है वह धर्म हो ही नहीं सकता है।
अपने प्रयोजन में द्रढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता, और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।
Mahatma Gandhi’s Thoughts in Hindi
गर्व, लक्ष्य को पाने के लिए किए गए प्रयत्न करने में करना चाहिए, न कि उसे पाने में।

मै हिंदी के जरिये प्रांतीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता, किन्तु उनके साथ हिंदी को भी मिला देना चाहता हूं।
कुरीति के अधीन होना कायरता है, उसका विरोध करना पुरुषार्थ है।
निरंतर विकास जीवन का नियम है, और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता का सहारा लेता है, वो खुद को गलत स्थिति में पंहुचा देता है।
तुम जो भी करोगे वो नगण्य होगा, लेकिन यह ज़रूरी है कि तुम वो करो।
विश्व के सभी धर्म, भले ही एक-दूसरे से भिन्न हो, लेकिन सभीधर्म यह है कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
Mahatma Gandhi ke Vichar
अपनी बुद्धिमता को लेकर बेहद निश्चित होना बुद्धिमानी नहीं है। यह याद रखना चाहिए की ताकतवर भी कमजोर हो सकता है और बुद्धिमान पुरुष से भी गलती हो सकती है।

पूर्ण धारणा के साथ बोला गया ‘नहीं’ सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए ‘हाँ’ से बेहतर है।
प्रार्थना माँगना नहीं है। यह आत्मा की लालसा है। यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है। प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है।
रागादि विकारों के बिना ब्रह्मचर्य अर्थात् इन्द्रिय परायणता संभव नहीं। विकारी मनुष्य सत्य अथवा अहिंसा का पूर्ण पालन कर ही नहीं सकता। तात्पर्य यह कि वह कभी आध्यात्मिक पूर्णता प्राप्त नहीं कर सकता।
पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है. किसी न किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी।
सिर्फ अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को सुने, वह सबके भीतर है।
अस्पृश्यता हिन्दू धर्म का अंग नहीं, बल्कि उसमें घुसी हुई सड़ांध है, वहम है, पाप है। और उसका निवारण करना प्रत्येक हिन्दू का धर्म है, उसका परम कर्तव्य है। यदि यह अस्पृश्यता समय रहते नष्ट न की गई, तो हिन्दू समाज और हिन्दू धर्म का अस्तित्व ही संकट में पड़ जायेगा।
डरने वाला मनुष्य धर्म-अधर्म का गहरा विचार करने की हिम्मत कर ही नहीं सकता। वह न तो सत्य की खोज़ कर सकता है, न खोजे हुए सत्य पर दृढ़ रह सकता है। इस प्रकार उससे सत्य का पालन नहीं होता।
और भी पढ़े –
- जिंदगी की कुछ बेस्ट सच्ची बातें हिंदी में
- जिंदगी के कुछ बेस्ट गोल्डन कोट्स हिंदी में
- जीवन पर गुलज़ार कोट्स और शायरी हिंदी में
- संघर्ष मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में
Mahatma Gandhi ke Samajik vichar
जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाएं हुए धन के बराबर है।
कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा।
विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है।
मित्रों का, पत्नी का और सभी का त्याग कर दो किंतु जिसके लिए तुम जिए हो और जिसके लिए तुम्हें मरना है, उसके प्रति सच्चे बने रहो।
दुनिया हर किसी की ‘जरूरत’ के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के ‘लालच’ के लिए नहीं।
भविष्य में क्या होगा, मैं यह नहीं सोचना चाहता। मुझे वर्तमान की चिंता है। ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है।
पुस्तकों का मूल्य रत्नों से भी अधिक है, क्योंकि पुस्तकें अन्तःकरण को उज्ज्वल करती हैं।
आपकी मान्यताएं आपके विचार बन जाते हैं,आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं,आपके शब्द आपके कार्य बन जाते हैं,आपके कार्य आपकी आदत बन जाते हैं,आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके मूल्य आपकी नियति बन जाती है।
Mahatma Gandhi ke vichar in Hindi
सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमे अनेक फल आते हुए नजर आते है, उनका अंत ही नहीं होता।

भूल करना पाप तो है, परन्तु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है।
जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।
आपका मौन रहना ही क्रोध को मार सकता है ।
अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है।
मैं तुम्हे शांति का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हे प्रेम का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हारी सुन्दरता देखता हूँ.मैं तुम्हारी आवश्यकता सुनता हूँ.मैं तुम्हारी भावना महसूस करता हूँ।
श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।

सत्य एक है, मार्ग कई।
हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
कोई कार्य, या तो प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं।
Mahatma Gandhi Motivational Quotes in Hindi
कुछ लोग सिर्फ सफलता के सपने देखते हैं, जबकि अन्य उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।
किसी भी देश की संस्कृति उसके लोगों के हृदय और आत्मा में बसती है।
जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता। दुःख के बिना सुख नहीं होता।
कोई भी संस्कृति जीवित नहीं रह सकती यदि हम अनुशासित होकर उसका पालन न करें।
प्रेम की शक्ति दण्ड की शक्ति से हजार गुना प्रभावशाली और स्थायी होती है।
गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है।
ब्रह्मचर्य का अर्थ केवल वीर्य-रक्षा ही नहीं है, बल्कि उसके लिए सभी इन्द्रियों का संयम में होना आवश्यक हैं। प्रेम की शक्ति दण्ड की शक्ति से हजार गुना प्रभावशाली और स्थायी होती है।
अपने ज्ञान के प्रति ज़रुरत से अधिक यकीन करना मूर्खता है। यह याद दिलाना ठीक होगा कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है।
कोई आपका कितना भी बड़ा विरोधी क्यों ना हो, उसे प्रेम से जीता जा सकता है ।

वास्तविक सौन्दर्य तो ह्रदय की पवित्रता में है।
Mahatma Gandhi Slogan in Hindi
महात्मा गाँधी जी के कुछ नारे (Mahatma Gandhi Slogans) आगे दिए हुए है –
- करो या मरो।
- अहिंसा परम धर्म है।
- भारत छोड़ो।
- जहां पवित्रता है, वही निर्भयता है।
- भगवान का कोई धर्म नहीं है।
- बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो।
और भी पढ़े –
- भगत सिंह के क्रन्तिकारी विचार और नारे
- श्रीमदभगवदगीता के अनमोल विचार
- ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के अनमोल प्रेरणादायक विचार
- कुछ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में, जो मेहनत करने के लिए मजबूर कर देंगे
- जिंदगी की कुछ बेस्ट सच्ची बातें हिंदी में
हमे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट ‘80+ Famous Mahatma Gandhi Quotes in hindi‘ जरूर पसंद आया होगा। अगर कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। अगर आपको यह ‘महात्मा गाँधी के अनमोल विचार’ संग्रह पसंद आया हो तो अपने सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। हमारी Website Visite करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद !!!
ऐसे ही बेहतरीन पोस्ट, Motivational Quotes, Life Quotes और Wishes के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ जाइये-
- हमारे Facebook page से जुड़े।
- Instagram पर हमे फॉलो करे।
- हमारे Twitter account से जुड़े।
- Pinterest पर हमे फॉलो करे।
- हमारे Telegram channel को सब्सक्राइब करे।
- Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










